फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों ने ठप किया एंबुलेंस का संचालन

विज्ञापन
25- अपनी मांगो को लेकर जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते एम्बुलेंस चालक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। वेतन भुगतान में गड़बड़ी के खिलाफ एंबुलेंस चालकों ने रविवार रात से 102 एंबुलेंस सेवा ठप कर दी। चालक और परिचालकों का आरोप है कि वेतन के भुगतान में एजेंसी की ओर से बड़े पैमान पर अनियमितता बरती जा रही है। कई माह से उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। चार साल पहले से तैनात चालकों-परिचालकों की नई नियुक्ति दिखाई जा है। सेवा ठप होने से मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी तक पहुंचाने के लिए 51 की संख्या में 102 नंबर की एंबुलेंस जिले हैं। इनका संचालन जीवनदायिनी एजेंसी करती है। कर्मचारियों का कहना है कि एजेंसी कभी भी समय से वेतन का भुगतान नहीं करती है। वेतन का भुगतान हमेशा काट कर किया जाता है। 16 हजार हर माह वेतन देने के लिए कहकर रखा गया है। हर एंबुलेंस पर चालक समेत चार लोगों को रखा गया है। वेतन और अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर दिसंबर में धरना प्रदर्शन किया था। उस दौरान एजेंसी की ओर से वेतन समय से देने व अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन फिर वेतन में कटौती शुरू कर दिया। कभी दस हजार तो कभी 11 हजार वेतन पकडा दिया जाता है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार की रात से एंबुलेंस का संचालन बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना सीएमओ को दे दी गई है।
वेतन देने के लिए एजेंसी से जो तय हुआ था उसकी अनदेखी की जा रही है। हर माह वेतन कम दिया जाता है। चार पहले भी जिन कर्मचारियों को रखा गया था वेतन वृद्धि न करने के लिए उनकी नई नियुक्ति दिखाई जा रही है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रात से ही 102 एंबुलेंस का संचालन बंद कर दिया गया है। मांगे पूरी होने तक एंबुलेंस का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. देवेंद्र गुप्त, अध्यक्ष जीवन दायिनी सेवा जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें