फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर गिरा हाईटेंशन तार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। शाहगंज वाया प्रयागराज हाईवे पर दौलतपुर गांव के पास सोमवार की शाम बाइक सवार के ऊपर हाईटेंशन तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जौनपुर कोतवाली के खासनपुर गांव निवासी विपुल यादव (24) पुत्र लालजी सोमवार की शाम बाइक से बदलापुर की तरफ से खुटहन आ रहा था। दौलतपुर गांव के करमबीर बाबा मंदिर के पास अचानक हाईटेंशन तार बाइक सवार के ऊपर गिर गया। इसकी चपेट में आने से विपुल गंभीर रुप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके मोबाइल में सेव नंबरों पर संपर्क कर मृतक की पहचान की। इसके बाद घरवालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें