फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चालक, खलासी खा रहे थे ढाबे पर खाना, कोयला लदा ट्रक पलटा

विज्ञापन
प्रसाद तिराहे के पास कोयला लदा पलटा ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धर्मापुर। जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित प्रसाद तिराहे के पास एक कोयला लदा खड़ा ट्रक अचानक लुढ़ककर पलट गया। घटना के दौरान ट्रक चालक व खलासी ढाबे पर खाना खा रहे थे। ट्रक पलटने पर चालक और खलासी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात वाराणसी से एक कोयला लदा ट्रक चालक और खलासी प्रसाद तिराहे के पास खड़ी कर ढाबे पर खाना खा रहे थे। उसी बीच अचानक ट्रक किसी वाहन के टच होने पर लुढ़ककर पलट गया। तेज आवाज सुन कुछ दुकानदार मौके की तरफ दौड़े। इस बीच ट्रक पलट चुका था और कोयला बाहर गिर गया था। ट्रक में कोई मौजूद नहीं था। चालक और खलासी ढाबे से ही भाग गए। एक खड़ी कार भी ट्रक के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक मालिक को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें