फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल पंप में उतरा करंट, मुंह धो रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालापुर चौकी क्षेत्र के गंधौना मनापुर गांव में हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल पंप में करंट उतरने से मुंह धो रहे युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गंधौना मनापुर गांव निवासी धीरज मिश्रा उर्फ लकडू (25) पुत्र प्रकाश मिश्रा सुबह लगभग 7 बजे पड़ोस के राधे श्याम मिश्रा के दरवाजे पर हैंडपंप पर मुंह धो रहे थे। हैंडपंप में सबमर्सिबल भी लगा था। अचानक पानी में करंट उतर गया, जिसके चलते मुंह धो रहे धीरज करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद पत्थर पर गिर पड़े। यह सब देख दरवाजे पर बैठे लोग हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल को बंद किए। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें