निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज सिद्धीकपुर में बुधवार को सदर एसडीम हिमांशु नागपाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की प्रगति व विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्युत ठेकेदार को फटकार लगाई। कहा कि जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। जिससे पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।
निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिजली की समस्या से कई काम बाधित हो रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने इस बात को शासन से अवगत कराया था कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण विद्युत व्यवस्था सही नहीं हो पा रही है जिसमें बच्चों के पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इस बात से नाराज सदर एसडीम हिमांशु नागपाल ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था व विद्युत विभाग के ठेकेदार को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द राजकीय मेडिकल कॉलेज में विद्युत व्यवस्था व निर्माण कार्य दूसरे बैच के लिए पूरा कर दिया जाए जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो।