फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटियों ने शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भरत मिलाप कमेटियों ने अलग-अलग शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

धर्म मंडल पचोखर की ओर से द्वारा आयोजित रामलीला के अंतिम दिन भरत मिलाप में भारी भीड़ रही। चारो भाइयों का मिलन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। जब भगवान श्री राम रावण का वध करके वापस माता सीता के साथ अपने भाइयों से मिलते हैं, उस समय का दृश्य बहुत ही भावपूर्ण होता है। राम की भूमिका रवि चौबे, लक्ष्मण की अंकित तिवारी, सीता की नीरज मिश्रा, हनुमान की विनय दुबे, शत्रुघ्न की करन दुबे, रावण की रजनीश तिवारी, सुग्रीव की राहुल चौबे ने निभाई। कार्यक्रम में रमेश चंद्र मिश्रा, चंद्र भूषण पांडेय, अशोक मिश्रा, भूप नारायण दुबे, मनीष तिवारी, बजरंगी मिश्र, देवेंद्र शुक्ला, सचिन तिवारी, कैलाश शर्मा, राजेश मिश्रा, राजेश, रंजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
मुंगराबादशाहपुर : दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप के तहत मोहल्ला अंजही स्थित शंकर दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की ओर से गाजे-बाजे के साथ नगर में प्रभु श्री राम, माता सीता की झांकी निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष ओंकार नाथ व संचालक आलोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से आरती उतारकर रथ को रवाना किया। संचालन अजय गुप्ता व कृष्ण कुमार ने किया। इस अवसर पर शंकर लाल केसरी, विपिन भोजवाल, आलोक कुमार गुप्ता, गोपाल केशरी, आशीष कुमार, सतीश कुमार मुकेश, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर में लवकुश दल भरत रोशनी कमेटी की तरफ से झांकी निकाली गई। झांकी मछलीशहर रोड से निकाली और पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त व अन्य लोगों ने झांकी की आरती उतार कर रथ को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। भारत दल रोशनी कमेटी नईगंज की तरफ से राम, सीता, हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। अध्यक्ष अनिल कुमार ने स्वागत किया। इसी तरह रामलीला कमेटी साहबगंज के मंच पर हनुमत मंडली चित्रकूट धाम से आए कलाकारों ने भारत की आदर्श नारी उर्फ सिंदूर की लाज नामक नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि अहंकार विनाश का कारण है। कलाकारों में सुनील मिश्रा, सुशील शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, मुन्ना गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें