फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की हवा फिर पहुंची बेहद खतरनाक स्तर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में हवा की सेहत फिर से बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार की रात वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 के पार पहुंच गया। रात आठ बजे के बाद से इसमें वृद्धि शुरू हुई जो रात साढ़े 10 बजे चरम पर पहुंच गया। रात ढाई बजे तक हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहा, हालांकि इसके बाद स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ। दिन में उतार-चढ़ाव के बाद अपराह्न दो बजे के बाद यह स्थिर हो गया।
विज्ञापन

न कोई औद्योगिक इकाई और न ही बड़े शहरों जैसा ट्रैफिक, बावजूद जौनपुर की हवा लगातार प्रदूषित बनी हुई है। इसके पीछे हाईवे व आसपास के इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों को ही कारण माना जा रहा है। पिछले दिनों डीएम की सख्ती के बाद निर्माणाधीन सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू हुआ, जिससे धूल-मिट्टी का गुबार कम हुआ था। इसका असर वायु की गुणवत्ता पर भी पड़ा। सीवर लाइन की खोदाई का कार्य भी दिन में बंद करा दिया गया है। बृहस्पतिवार की रात फिर से वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। आईक्यू वेदर साइट की ओर से जारी आंकड़ों के तहत रात साढ़े दस बजे एक्यूआई 510 था। रात ढाई बजे तक हवा की स्थिति खराब रही।
---
बृहस्पतिवार रात
10:30 - 510
रात 12:30 - 431
रात 2:30 - 364
शुक्रवार रात
सुबह 4:30 - 192
सुबह 6:30 : 212
सुबह 8:30 : 187
दोपहर 1:30 : 272
अपराह्न 3:30 : 196
---
जौनपुर में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए निर्माण कार्यों की उड़ती धूल और वाहनों का धुआं ही मुख्य वजह है। मौसम में कोहरा और नमी होने से इसके कण एक परत बना ले रहे हैं। प्रशासन को लगातार इस बारे में सूचित किया जा रहा है। निर्माण कार्यों में प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन कराने की हिदायत भी दी जा रही है। -कालिका सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें