फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के पात्रों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे 86779 लाभार्थियों का रेंडम सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के अलावा राजस्व कर्मियों को भी लगाया गया है। भौतिक सत्यापन कर 10 जुलाई तक जांच रिपोर्ट अपलोड करना है।
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक सत्यापन में लगे लोग इस बात का पता लगाएंगे कि पात्रों को योजना का लाभ मिल रहा है नहीं, प्राप्त धनराशि का उपयोग व किस कार्य में कर रहे हैं। सरकारी, भूमिहीन, आयकर दाता तो इसका लाभ नहीं ले रहा। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि परिवार के कई लोग लाभ तो नहीं ले रहे। उप निदेशक कृषि जय प्रकाश ने बताया कि पीएम किसान का लाभ पाने वाली लाभार्थियों का रेंडम सत्यान कराया जा रहा है। इसके लिए राजस्व कर्मियों को भी लगाया जाएगा। यह कार्य 10 जुलाई तक पूरा कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें