असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक त्योहार दशहरा गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। रामलीला समितियों ने जगह-जगह दशानन का पुतला दहन किया गया। राजा साहब की हवेली में राजा अवनींद्र दत्त दुबे और राजा सिंगरमाऊ की
हवेली में कुंवर जय सिंह बाबा ने शस्त्र पूजन किया। दोपहर बाद हवेली से शोभायात्रा निकाली गई। शहर स्थित राजा साहब के पोखरे पर पंडित जी रामलीला समिति द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया।शहर के वाजिदपुर, जेसीज, नगर
पालिका सहित कई स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया गया। सिंगरामऊ कस्बा स्थित राजा साहब की हवेली में शस्त्र पूजन किया। पुरानी परंपरा के अनुसार गौरीशंकर मंदिर परिसर में कुंवर जय बाबा सिंह ने पूरे परिवार के साथ हवन पूजन
किया। आचार्यो ने विधिवत हवन पूजन के साथ शस्त्र पूजन कराया। इस मौके पर कुंवर विजय सिंह, कुंवर मृंगेंद्र सिंह, सती प्रसाद मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, श्रीकांत मिश्र, दयाशंकर दुबे, ओपी दुबे, रणजीत मिश्र आदि मौजूद थे। मडिय़ाहूं,
केराकत, बदलापुर, शाहगंज, मछलीशहर, सिकरारा, रामपुर, बरसठी, मुंगराबादशाहपुर सहित जिले के सभी क्षेत्रों में त्योहार मनाया गया।