फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़हे में लगी आग भैस की मौत, गाय झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाबाजार। क्षेत्र के भोगीपुर कठार गांव में शनिवार रात उमाशंकर तिवारी के मड़हे में ढाई से तीन बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की, उसमें बंधी भैंस और गाय को सुरक्षित निकाल पाने में पशुपालक असमर्थ हो गए। इसमें एक गाय झुलस गई और एक भैंस की मौत हो गई है। पशुओं को बचाने में पशुपालक भी घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के चौकी राजाबाजार अंतर्गत भोगीपुर कठार गांव निवासी उमाशंकर तिवारी के मड़हे में शनिवार रात करीब ढाई से तीन बजे अचानक आग लग गई। आग से तीन मड़हे जलकर राख हो गए है। इसमें बंधी भैंस की झुलस कर मौत हो गई। एक गाय भी झुलस गई है। पशुओं को बचाने में पशुपालक उमाशंकर तिवारी भी आग के चपेट में आने से घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंच गई। इसके करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। ग्राम प्रधान माशूक अली, सत्यनारायण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें