शाहगंज। क्षेत्र के चिरैया मोड़ स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र से किसान का बिक्री के लिए ट्रैक्टर पर लदा 50 कुंतल धान शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
क्षेत्र के कोपा गांव निवासी जितेंद्र सिंह अपना धान टैक्टर पर लादकर शनिवार को क्षेत्र के चिरैया मोड़ स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर लाइन में खड़ा कर दिया। रात में अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर पर लदे धान की 50 बोरियां पार कर दी। रविवार की सुबह भुक्तभोगी ने देखा तो उसके होश उड़ गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।