फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काट ले गए सरिया, हैंडपंप भी नहीं छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के गरियांव स्थित खेमराज इंटरमीडिएट कालेज गुरुवार की रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। प्रबंधक ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गरियांव में खेमराज इंटरमीडीएट कालेज है। रात में चोरों ने शौचालय का दो दरवाजा उखाड़ लिया। छत पर लगी सरिया काट ले गए। स्कूल में लगे हैंड पंप को भी चोरों ने नही छोड़ा। आलमारी का तोड़कर पांच हजार नगदी व कापी किताब उठा ले गए। स्कूल में लगी लोहे की खिड़की भी चोर काट ले गए। सुबह जब लोग कालेज पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। प्रबंधक खेमराज शुक्ला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला का कहना है कि चोरों की शिनाख्त कर ली गई है। जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें