फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा के दौरान घुसे अराजकतत्वों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव की अनुसूचित बस्ती में एक व्यक्ति के यहां आयोजित बहुभोज में लगे आर्केस्टा के दौरान अराजकतत्वों ने उत्पात मचाया। घर के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ मारपीट की। पुलिस के आने की सूचना पर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी तुलसी राम के घर पर बहुभोज का आयोजन था। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा लगा हुआ था। आरोप है कि देर रात लगभग 11 बजे आर्केस्टा कार्यक्रम में चार की संख्या में अराजकतत्व घुस गए। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान अराजकतत्वों द्वारा बार-बार तेज आवाज में हूटिंग की जा रही थी। इस पर आयोजक तुलसी राम ने हूटिंग करने से मना किया। इस पर वह उग्र हो गए और तुलसी राम के घरवालों और रिश्तेदारों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई। आयोजक तुलसी राम ने तत्काल आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को बंद करवा दिया और सूचना डायल 112 पर दिया। पुलिस आने की सूचना पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें