फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्की की कार्रवाई देख अभियुक्त हुआ हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। केराकत क्षेत्र के एक गांव में आजमगढ़ पुलिस की कुर्की की कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के हाजिर होने पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई रोक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गांव में पुलिस टीम के पहुंचने पर खलबली मच गई। वहीं, अभियुक्त के हाजिर होने पर पुलिस राहत की सांस लेते हुए वापस लौट गई।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज विकास खंड के ग्राम घुरहुपुर निवासी विजेंद्र उर्फ प्रेम सिंह आजमगढ़ के बरदह थाना में वांछित है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, अनुसूचित जाति अधिनियम सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। कई बार सूचना देने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई का आदेश लेकर आई। लालगंज सीओ के निर्देशन में बरदह और देवगांव थाना की पुलिस रविवार की अपराह्न घुरहूपुर गांव में धमक पड़ी। पुलिस ने गांव में मुनादी करवाई और आधी कुर्की कर चुकी थी, तभी आरोपी वहां आया। आरोपी को देखते ही पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा और अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई स्थगित कर पुलिस आरोपी को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें