फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट व्यक्तित्व के धनी थे ठाकुर प्रसाद, पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि स्काउट/ गाइड जौनपुर के मुख्य आयुक्त व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने ठाकुर प्रसाद को गरीबों का मसीहा बताया। कहा कि उन्होंने विद्यालय की स्थापना कर पिछड़े इलाके में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है। उनका व्यक्तित्व ऐसा था जिसकी लोग नकल करते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा की। प्रबंध कारिणी सदस्य रामलाल गुप्ता ने उन्हें कठोर अनुशासन वाला व्यक्ति बताया। अध्यक्षता प्रबंध कारिणी के सदस्य रामकिशुन वर्मा, संचालन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विनय कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में गंगा प्रसाद सिंह, बीपीएड कॉलेज के प्राचार्य विजय प्रकाश दुबे, कृष्ण पाल सिंह, विनोद सिंह, गांधी स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य रणजीत पांडेय, प्रेमनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें