मीरंगज क्षेत्र के जरौना रेलवे स्टेशन पर नवापुर जारौना गांव में सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करत?
- फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर/मीरगंज। विकासखंड के जरौना ग्राम पंचायत में रास्ते को लेकर परेशान नवापुर मजरे के ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचकर बीडीओ राजन राय को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि सड़क नहीं बना तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उधर, गांव में धरनास्थल पर भी सांसद-विधायक के खिलाफ नारे लगाए।
जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक उनके मजरे में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। मजरे की लगभग तीन हजार आबादी के लिए कच्चा मार्ग ही है। लोगों ने 225 मीटर मार्ग को पक्का करवाने की मांग की। बीडीओ ने बजट उपलब्ध होने पर मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उधर, गांव में ग्रामीणों ने सांसद बीपी सरोज और विधायक जगदीश सोनकर के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि नवापुरा गांव का हाल विकास के दावों की पोल खोल रहा है। कहा, अब विधायक जगदीश सोनकर और सांसद बीपी सरोज को गांव में नहीं घुसने देंगे।