फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। क्षेत्र के ग्राम सराय ख्वाजा स्थित अस्थायी गोशाला का शुक्रवार को विशेष सचिव देवेंद्र पांडेय और सीडीओ अनुपम शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान मवेशियों की संख्या, भूसा, स्टॉक सहित चारे-पानी की व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

गौ आश्रय स्थल सराय ख्वाजा के निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव देवेंद्र पांडेय और सीडीओ ने भूसा रजिस्टर, गौवंश टैगिंग रजिस्टर, कैशबुक आदि अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस गो आश्रय स्थल पर 34 गौवंश की टैगिंग की गई है। गोशाला की निगरानी के लिए मौजूद चौकीदारों और चरवाहों से भी बात कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए। सीडीओ अनुपम शुक्ला ने प्रधान और सेक्रेटरी से कहा कि गोशाला का नियमित निरीक्षण करें। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। मवेशियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजनाथ सिंह, सीबीओ राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें