हंगामे के कारण तहसीलदार ने वार्ता स्थगित की
तहसीलदार और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के बीच चल रही थी वार्ता, अधिवक्ताओं ने कहा अविवादित मामलों का नहीं हो रहा निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। अधिवक्ताओं और तहसीलदार के साथ मामलों के निपटारे को लेकर वार्ता हंगामे के कारण स्थगित हो गई। अविवादित मामलों के समाधान में हो रहे अनावश्यक विलंब को लेकर अधिवक्ता नाराज रहे। बृहस्पतिवार को तहसीलदार और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल वार्ता चल रही थी। इसी बीच अचानक कुछ अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव ने कहा कि तहसीलदार पर अविवादित मामलों के निस्तारण में टालमटोल करने का आरोप वकील साथी लगा रहे हैं। जिसमें सर्व सम्मति से वार्ता करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद भी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं आया तो अग्रिम रणनीति पर बिचार विमर्श किया जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव के नेतृत्व में महामंत्री अजय कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र मणि शुक्ला, हरि नायक तिवारी, आरपी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, इंदू प्रकाश सिंह, लक्ष्मी शंकर पाल, विनय प्रिय पांडेय,श्याम सुंदर यादव आदि उपस्थिति में वार्ता चल रही थी। इसी बीच कुछ अधिवक्ता पहुंच गए और सामूहिक वार्ता की बात करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता ललित मोहन तिवारी, चंद्रेश तिवारी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद विंद, अरुण त्रिपाठी, अनुराग श्रीवास्तव, संजीव चौधरी, आशीष चौबे, राजाराम, सरिता मिश्रा, मनमोहन तिवारी, अनुराग विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अधिवक्ताओं के साथ कुछ बिंदुओं पर बातचीत चल रही थी। लेकिन हंगामा करने के कारण वार्ता पूरी नहीं हो सकी है।