फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में झुलसने से विवाहिता की मौत, केस दर्ज.....

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में बुधवार की रात संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काजीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी रोशनी देवी (23) बुधवार की शाम संदिग्ध हाल में आग लगने से झुलस गई। आनन फानन परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतका का मायका बदलापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोटिला गांव में है। सूचना मिलते ही मायके के लोग पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना सरपतहां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो माह का एक बच्चा भी है। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पति धर्मेंद्र, ससुर मुन्नीलाल और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें