फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मन की बातों को बड़ों से साझा करें किशोर : डॉ. शैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जांस स्कूल में किशोरों को जागरूक करने के लिए बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इमें डॉ. शैली ने बताया कि 10 से 19 वर्ष की अवस्था में बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक बदलाव होते हैं। यह बचपन एवं युवावस्था के संक्रमण का काल होता है। इसको लेकर बच्चों में जागरूकता जरूरी है, क्योंकि इस समय कुछ हार्मोनल चेंज होते हैं, जो किशोरों के व्यवहार में बदलाव लाते हैं। बच्चों को चाहिए कि इस अवस्था में अपने मन की बातों को बड़ों से साझा करें। ऐसा करने से वे बहुत सी तकलीफों से बच जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों में बचपन और युवावस्था के संक्रमण काल के दौरान माता-पिता, अभिभावक एवं गुरुजनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक बदलाव को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को उनकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने मुख्य वक्ता से प्रश्न किया और उन्होंने सबका जवाब दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। अंत में नीरज मिश्र ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें