फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खाना खाकर बाहर निकला किशोर, घर के बाहर पेड़ पर लटकी मिली लाश

Sun, 24 Jan 2021 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार की रात एक किशोर ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के बाहर पेड़ से लटकता पाया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सलारपुर गांव निवासी अवधनारायण का पुत्र सचिन(16) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उठकर कमरे से निकलकर घर के बाहर चला गया। काफी देर तक सचिन के न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच पेड़ से सचिव का शव साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह कुछ दिनों से तनाव में बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें