फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव: जौनपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, लोगों ने गुस्से में फूंका वाहन, पुलिस और अर्ध सैनिक बल तैनात

Fri, 28 Jan 2022 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। वहीं, मौके पर तीन थानों की पुलिस और चुनाव ड्यूटी में आए अर्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मृतक किशोर, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के  सिकरारा थाना क्षेत्र के सुरुवार पट्टी गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर तीन थानों की फोर्स और चुनाव ड्यूटी में आए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया।  मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सिकरारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार से मात्र दो किमी की दूरी पर सुरुवारपट्टी में गांव निवासी सुरजीत सिंह का बेटा देवांश सिंह देव (12) साइकिल से अपने पुराने घर की तरफ से नए घर की ओर जा रहा था।

इसी दौरान सरपत लदे ट्राली को लेकर फतेहगंज की ओर जा रहा ट्रैक्टर से साइकिल में पीछे से धक्का लग गया। इससे बालक साइकिल सहित सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों समेत पहुंचे आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी।

विज्ञापन

जलाने के बाद ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर स्थानीय थाने के साथ-साथ बक्शा और लाइनबाजार थाने से फोर्स और विधानसभा चुनाव में लगे अर्ध सैनिक बल के जवान पहुंचे। एएसपी ग्रामीण, सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराए। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल गांव में अर्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।

मृत देवांश के पिता सुरजीत सिंह ने थानाध्यक्ष को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दुर्घटना के बाद एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चुनाव और शांति व्यवस्था के मद्देनजर अर्ध सैनिक बल के साथ रूटमार्च किया। यह रूटमार्च सुरूवार पट्टी, मीरगंज और कनपुर में किया गया। इस दौरान एएसपी ग्रामीण ने स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि  तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें