फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में गई जान: ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, ईयरबड्स लगाकर सुन रहा था गाना; लोगों ने लगाई थी हटने की आवाज

Sat, 10 Aug 2024 08:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर में ट्रेन से कटकर किशोर की मौत के बाद परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। शव को घर लाया गया। इस बीच पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
मृतक किशोर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के किशोर की शनिवार की शाम वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड बहाउद्दीनपुर के निकट रेलवे लाइन पर ब्लूटूथ लगाकर इंस्टाग्राम चलाते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। 

विज्ञापन


परिजनों में जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बहाउद्दीनपुर गांव निवासी राम नयन (16) पुत्र निखिल कुमार की जौनपुर-वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड बहाउद्दीनपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर ब्लूटूथ लगाकर इंस्टाग्राम चलाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

गांव के ही बच्चों ने बगल में बकरी चरा रहे थे ने ट्रेन आते समय जोर-जोर से चिल्लाने लगा, लेकिन ब्लूटूथ की आवाज इतनी तेज थी कि आवाज सुनाई नहीं दी। बकरी चरा रहे बच्चों ने युवक के कटने की जानकारी ग्रामीणों को दी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लोगों ने पहुंचकर शव को उठाकर घर ले आए। सूचना मिलने पर रेलवे सीआरपीएफ पुलिस व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राम नयन ऑटो चलाकर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहा था। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें