फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 7.46 करोड़ से सिकरारा के चांदपुर में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के चांदपुर में 7.46 करोड़ रुपये की लागत से बिजली का नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए बजट आवांटित कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 200 गांव के लोगों को बिजली की किल्लत से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

सिकरारा के चांदपुर खपरहा में नया विद्युत उपकेंद्र के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नया उपकेंद्र बनने से ओवर लोडिंग व कटौती की समस्या से मुक्ति मिलेगी। सिकरारा के उपखंड अधिकारी एसपी पटेल ने बताया कि वर्तमान में सिकरारा उपकेंद्र 23 एमवीए क्षमता का है। इसमें शाहपुर, ककोहिया व मीठेपार तीन फीडर एक ट्रॉली से चलते हैं। रामनगर व फतेहगंज फीडर दूसरी ट्रॉली और मछलीशहर फीडर की आपूर्ति अलग ट्रॉली से होती है। यदि शाहरपुर, ककोहिया व मीठे पार की सप्लाई एक साथ करना हो तो 7.5 एमवीए की क्षमता की जरूरत है जबकि क्षमता पांच एमवीए ही है। इस तरह पूरे क्षेत्र के 200 गांवों की बिजली सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो रहा था। अब नया उपकेंद्र बनने से समस्या दूर होगी। इस उपकेंद्र के लिए 0.240 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है।

.....................

वर्जन

सिकरारा के चांदपुर खपरहा में नया विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि आवांटित हुआ है। जगह भी चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नया उपकेंद्र बनने से 200 गांव के उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें