फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल से लौटने के बाद किशोरी ने फंंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर किशोरी का फंदे से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी के इस कदम को उठाने के पीछे कारण नहीं स्पष्ट हो सका। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव निवासी प्रिया (16) पुत्री शिववचन कक्षा सात की छात्रा थी। स्कूल से लौटने के बाद दोपहर में वह अपने कमरे में गई। कुछ देर बाद उसकी मां आवाज लगाने लगी, उत्तर न देने वह कमरे में गई तो उनके होश उड़ गए। प्रिया का शव गाटर में लगे हुक में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वह घबरा कर शोर मचाने लगी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका तीन बहन व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। पिता शिव वचन रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। किशोरी की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्रनाथ सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें