फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीएम ने देखी हकीकत, कहा-25 दिन में सही कराएं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के कारण सभी प्रमुख व लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। जिले के लोग पांच वर्ष से इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने बीते रविवार को ''पांच साल से हो रहा विकास का काम लेकिन शहर में सड़कें गुम'' शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर हुआ। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेंद्र वर्मा के साथ सड़कों का निरीक्षण किया और सभी प्रमुख सड़कों को 25 दिन के अंदर ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदड़ ने बृहस्पतिवार को शहर के सीवर लाइन कार्यों की हकीकत देखी। इस दौरान लापरवाही पर जेई को चेतावनी दी। जिलाधिकारी दोपहर में नईगंज तिराहे से ओलंदगंज मार्ग पर पानी की टंकी के पास पहुंचे। उन्हाेंने पूछा कि प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग पर आठ माह से काम चल रहा है, यह अभी तक क्यों पूरा नहीं हुआ.? उन्होंने जल निगम को शहर के प्रमुख मार्गों को व गलियों को दुरुस्त करने को कहा। कहा कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी की तरफ से 2020-21 में मरम्मत के लिए प्रस्तावित है। यह काम धीमी गति से होने के कारण आज तक पूर्ण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, जल निगम, नमामि गंगे, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अपने कार्यों की समीक्षा करके पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने को कहा। इसके बाद बगल की गली में हो रहे सीवर कार्य का निरीक्षण किया। यहां एक महिला ने डीएम से शिकायत की कि सीवर का चेंबर ऊंचा होने से दुर्घटना होती है, इसलिए मार्ग का समतलीकरण किया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा। इसके बाद वह बदलापुर-पड़ाव मार्ग पर पहुंचे। वहां पर बीच में सड़क के कट होने की जानकारी मांगी। पूछा कि यहां सड़क किसने खोदी है। नमामि गंगे ने कहा कि हमने सड़क की खोदाई की। डीएम ने फिर पूछा कि सड़क किसकी है पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने हां में जवाब दिया। इस पर उन्होंने कहा कि सड़क खोदने से पहले आपसे एनओसी क्यों नहीं ली गई। अब भविष्य में कोई भी सड़क खोदेगा तो संबंधित विभाग से एनओसी लेगा। इसके बाद जेई सच्चिदानंद को चेतावनी पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने सद्भावना पुल, जगदीशपुर क्राॅसिंग पर भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई वाराणसी के प्रबंधक आशीष सिंह, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार वर्मा, नगर पालिका के ईओ पवन कुमार, कार्यकारी फर्म मैसर्स टेक्नोक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन, प्राइवेट लिमिटेड नोएडा (उ0प्र0) के प्रोजेक्ट मैनेजर अर्पित सिंघल आदि उपस्थित रहे। सड़कों के निरीक्षण के पहले जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बैठक में भी सड़कों को ठीक कराने और काम पूरा होने की अवधि को लेकर उन्होंने जल निगम, पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें