खुटहन। धिरौली नानकार गांव में पांच दिन पहले बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार किशोरी की रविवार की रात वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस सोमवार को अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
धिरौली नानकार गांव निवासी मुन्ना सिंह यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय भतीजी शिखा यादव बीते आठ अक्टूबर को साइकिल से गेहूं पिसवाने आटा चक्की पर जा रही थी। घर से करीब 500 मीटर आगे पहुंची थी कि रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गई। उपचार के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।