फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीएम कार्यालय के सामने तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में तेल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाले को पकड़ती पुलिस। स्रोत : वीडियो ग
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने सोमवार की दोपहर में एक व्यक्ति ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर जान बचाई। पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ में उसने रसूलाबाद स्थित एक निजी अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाए। कहा कि अस्पताल में बच्चियों का गर्भपात किया जाता है। इसका विरोध करने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि इसकी शिकायत डीएम व एसपी से करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

खेतासराय के रुधौली निवासी समाजसेवी जंग बहादुर उर्फ जेपी राठौर सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गया। डीएम कार्यालय के बाहर अपनी कोट के ऊपर गैलेन से ज्वलनशील तेल छिड़क लिया।इसके बाद आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन वहां खड़े पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के समय डीएम डॉ. दिनेशचंद्र कार्यालय में नहीं थे। सूचना पर पहुंची लाइन बाजार की पुलिस उसको साथ ले गई। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह का कहना है कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति ने खुद को समाजसेवी बताया है। उन्होंने बतााया कि दोपहर में उसने खुद पर ज्वलनशील तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस और कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लाइन बाजार पुलिस अपने साथ ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद मामले का संज्ञान में लिया गया। कमेटी बनाकर एडिशनल सीएमओ को जांच करने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र का कहना है कि शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। जांच कराई जा रही, लेकिन विरोध का तरीका विधि सम्मत नहीं था। संबंधित व्यक्ति पत्रकार है या समाजसेवी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें