फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सर्प दंश से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बिजली के बोर्ड में प्लग लगाने गई किशोरी की सर्प दंश से मौत हो गई। परिवार के लोग जब तक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचते, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी नेहा कुमारी (15) पुत्री सदा प्रकाश सोमवार को घर में लगे बिजली के बोर्ड में प्लग लगाने गई थीं। दीवार में बोर्ड के बगल स्थित बिल में मौजूद सर्प ने उसकी अंगुली में डस लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता सदा प्रकाश ने बताया कि जानकारी होने पर दवा पिलाने ले गए, किंतु उसकी हालत बिगड़ने लगी। देर शाम उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर देर रात शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें