फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: परिजनों के डांटने पर किशोर घर से निकला, नदी में मिला शव

विज्ञापन
सुरेरी के कोचारी से गायब मृतक आदर्श मिश्रा - फोटो : Archive
विज्ञापन
सुरेरी। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकले आदर्श मिश्रा (13) का शव सोमवार की शाम को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में वसुही नदी में उतराता मिला। भद्रकाली मंदिर के पास नदी में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोचारी गांव निवासी अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा आदर्श रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने उसे मोबाइल चलाने पर डांटा था। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। मामले में सुरेरी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू की।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार की शाम को कपसेठी थाना क्षेत्र में वसुही नदी में किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। नदी के दूसरी ओर स्थित जौनपुर जिले से पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आदर्श के रूप में की। कपसेठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि नदी में शव उतराने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुरेरी थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि मोबाइल चलाने के लिए परिवार के लोगों ने किशोर को डांटा था। इसके बाद वह घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें