फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 12 कुम्हारों ने गाजे-बाजे के साथ निकाली रामरथ शोभायात्रा

विज्ञापन
मड़ियाहूं नगर में निकली श्रीराम रथ की शोभायात्रा। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नवरात्र पर श्रीरामलीला समिति की ओर से नौ दिवसीय रामरथ शोभायात्रा सोमवार को नौवें दिन भी धूमधाम से निकाली गई। डीजे, गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। शोभायात्रा की शुरुआत गोला बाजार स्थित श्री रामलीला मैदान से हुई। यहां से खाली रथ शिवाजी नगर पहुंचा, जहां विधि-विधान से आरती-पूजन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कराया गया। हनुमान रथ के आगे चल रहे थे। भगवा वस्त्र धारण किए 12 कहारों ने रथ को कंधे पर उठाकर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास स्थित रामलीला मैदान तक पहुंचाया। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शोभायात्रा गोला बाजार स्थित रामलीला मंचन स्थल पहुंची, जहां रात में रामलीला का मंचन हुआ। रास्ते भर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा को देखने के लिए नगरवासियों की भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें