वाराणसी। वित्तविहीन शिक्षक महासभा की प्रांतीय समिति के आह्वान पर वाराणसी मंडल के सभी आठ जिलों के संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की।
वाराणसी मंडल के मंडल प्रभारी बंटी उपाध्याय ने कहा कि मंडल के सभी वित्तविहीन शिक्षकों को शासन के समक्ष समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने को तैयार रहना होगा। कहा कि अपनी बात को मजबूती से शासन तक पहुंचाना होगा। तभी शिक्षकों की सभी तरह की समस्याओं का समुचित समाधान हो पाएगा। संघर्ष किए बिना शिक्षकों को उनका हक नहीं मिलेगा। इसलिए तैयार रहें। बैठक में समस्त जनपदों के जिला अध्यक्ष और महासचिव भी अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विधान परिषद के लिए होने वाले आगामी निर्वाचन में मानदेय नहीं तो वोट नहीं के नारे पर आह्वान देंगे। यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा करेगी तो प्रदेश के समस्त शिक्षक वर्तमान शासन सत्ता के द्वारा निर्धारित किए गए उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे अन्यथा एकजुट होकर जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाएंगे। बैठक में बलिया जिला अध्यक्ष राम जी सिंह, जिला महासचिव आलोक रंजन मिश्रा, बीके चौहान जिला गाजीपुर ललित मोहन पांडे जिला महासचिव, वाराणसी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल जिला महासचिव सुभाष, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष भीमराव बिंद, भदोही जिला अध्यक्ष अनिल जी जिला महासचिव अमर बहादुर यादव सोनभद्र जिला अध्यक्ष मस्तक्किन अहमद आदि समेत बड़ी संख्या में वित्तविहीन शिक्षकों ने मौजूद रहकर विरोध जताया।