फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राज केसर यादव के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर रविवार को शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस बीआरपी इंटर कॉलेज से शुरू होकर रोडवेज तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित गांधी चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां जुलूस में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव में उसी का समर्थन किया जाएगा, जिसके घोषणा-पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की बात शामिल होगी। जिला संरक्षक डा. सुनील कांत तिवारी ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। जिला मंत्री राम सूरत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. चंद्रसेन, पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज, जिला कोषाध्यक्ष राम नरायन बिंद, उपाध्यक्ष सुदीप कुमार सिंह, तहसील प्रभारी मछलीशहर हौशिला प्रसाद पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर अजीत चौरसिया, राम सेवक कन्नौजिया, नागेन्द्र प्रसाद, शिव प्रसाद सरोज, अशोक द्विवेदी, संतोष दूबे, पंच लाल, अजीत कुमार, सत्य प्रकाश यादव, राम नरेश गौतम, विनोद पाल, दिनेश पाल, विनोद यादव, रवीन्द्र कुमार, अनिल कन्नौजिया, राजेश कुमार, डा. रमेश यादव, बृजभूषण, राजेंद्र प्रसाद यादव, हीरा लाल, विजय प्रकाश गौतम, प्रदीप कुमार, बांके लाल प्रजापति, अमृत लाल, नीरज कुमार, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद यादव, हरिकेश, हरिवंश संतोष सोनकर, कमल नयन, रमेश सरोज, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें