शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को विभिन्न स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सामाजिक और रचनात्मक संस्थाओं की ओर से भी अलग-अलग आयोजित समारोह में स्मृति चिह्नि भेंट कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्कूलों में गुरुजनों के सम्मान में छात्रों ने विविध सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया।
तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित समारोह में छात्रों सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। छात्र व छात्राओं ने कविता, भाषण, नाट्य मंचन कर शिक्षकों का सम्मान किया। शिक्षिका शालू साहू को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ मुख्य अतिथि डॉ इंद्रजीत सिंह रहे। लायंस क्लब क्षितिज की ओर से राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य कैप्टन डा. अखिलेश्वर शुक्ला की उपस्थिति में संस्थाध्यक्ष जय कृष्ण साहू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, दिलीप सिंह, चेतना साहू, अर्चना सिंह ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। सचिव प्रदीप सिंह व विष्णु सहाय ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक संतोष कुमार पांडेय असिस्टेंट प्रोफेसर, डा. श्याम सुंदर उपाध्याय, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनोज वत्स, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त रीडर डा.धनंजय सिंह का माल्यार्पण व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लायन्स क्लब जौनपुर मेन की ओर से कुमुद नर्सिंग होम के सभागार में आयोजित समारोह में पूविवि के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, कविता गुप्ता, माधुरी जायसवाल को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम, प्रशस्ति-पत्र, उपहार, प्रदान कर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष माया टंडन ने और डॉ क्षितिज शर्मा ने सम्मानित किया। आभार संयोजक संदीप गुप्ता व आर पी सिंह ने व्यक्त किया। संचालन मनोज चतुर्वेदी ने किया। टीडी इंटरकालेज में सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां अवकाश प्राप्त शिक्षक वीके सिंह परिहार, शोभा श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।