फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने विधायक को दिया सात सूत्री ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को मड़ियाहूं विधायक अपना दस एस नेता लीना तिवारी को उनके आवास पर पहुंचकर मांगों से संबंधित सात सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शिक्षक प्रतिनिधियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। आंदोलन के क्रम में पूरे प्रदेश में संगठन की तरफ से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों को दूर करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का अध्यापक पद पर समायोजन करने आदि शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में विशाल सिंह, संतोष सिंह, दिवाकर चौहान, प्रदीप सूर्या, सुभाष बिंद, विजय शंकर, सोमेंद्र त्रिपाठी, श्रीपाल सिंह, शशांक मिश्र, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें