फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की डोर बना चाइनीज मांझा: बेटी को स्कूल से छोड़कर लौट रहे प्रधानाचार्य का कटा गला, तड़प- तड़पकर हुई मौत

Thu, 11 Dec 2025 10:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब शिक्षक अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर शहर के शास्त्री ब्रिज (नए पुल) पर बृहस्पतिवार को चीन के मांझे से निजी स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप त्रिपाठी (45) का गला कट गया। इससे उनकी मौत हो गई। वह सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से घर लौट रहे थे। इस मामले का एसपी डॉ. कौस्तुभ ने खुद संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन


कराई गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर निवासी संदीप त्रिपाठी (45) फतेहगंज के एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य थे। सुबह अपनी इकलौती बेटी मन्नत (06) को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से निकले। बेटी को स्कूल पहुंचाने के बाद घर आ रहे थे। इस दौरान शास्त्री ब्रिज पर उनके गले में चीन का मंझा फंस गया।

वे कुछ समझ पाते तब तक उनका गला कट गया और वह गिर पड़े। खून से लथपथ देख लोगों ने उन्हें ई- रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Smuggling: आजमगढ़ मंडल की 12 फर्म पर कार्रवाई शुरू, एक-एक कर फर्मों को जारी किया जा रहा नोटिस
 

विज्ञापन

घटना से ठीक पहले पूर्व सभासद भी मांझे की चपेट में आ गए थे

उमरपुर के पूर्व सभासद मनीष अस्थाना घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। वह भी अपनी बेटी मैथिली को उसी विद्यालय में छोड़ने गए थे, जहां से संदीप अपनी बेटी को छोड़कर लौटे थे। पूर्व सभासद के मुताबिक, पहले मांझा उनके ऊपर आया और उन्होंने हाथ से उठाकर किसी तरह खुद को बचाया। हालांकि उनकी अंगुली कट गई। वह कुछ ही दूर गए थे कि संदीप के साथ घटना हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें