फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज में अटेंडेंस को लेकर छात्रों को राहत

Tue, 08 Dec 2015 12:46 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलकधारी महाविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने में छात्रों को राहत दे दिया है। सत्र 2015-16 में दाखिला लेने वाले सभी छात्र मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिन छात्रों की उपस्थिति कम है वे छात्र आवेदन कर सकेंगे लेकिन
विज्ञापन


उन्हें इस बात को शपथ पत्र देना होगा कि परीक्षा से पहले वह उपस्थिति में सुधार कर लेंगे। 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर यदि कालेज प्रशासन उन्हें परीक्षा में बैठने से रोकता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। सोमवार को प्राचार्य और

प्रबंध समिति के बीच हुई वार्त में तय हुआ कि सभी छात्रों का परीक्षा फार्म भरवा दिया जाए। यदि छात्र अपनी उपस्थिति में सुधार नहीं करते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा। छात्र नेता प्रवीण सिंह, अतुल सिंह, सिद्धार्थ सिंह
विज्ञापन


टोनी ने छात्र हित को देखते हुए प्राचार्य से परीक्षा फार्म भरवाने का आग्रह किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने मामले को प्रबंध समिति की बैठक में रखा गया। बैठक में कालेज के प्रबंधक  अशोक कुमार सिंह, प्रबंध

समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, प्राचार्य डा. राकेश ंसिंह, डा. केडी सिंह, डा. विजय सिंह मौजूद थे। कालेज प्रशासन ने छात्र हित को देखते हुए बैठक में तय किया कि छात्रा का परीक्षा फार्म भरवाया दिया जाए। समिति के निर्णय को छात्र

नेताओं के सामने रखा। जिस पर छात्रों ने सहमति जताई। कालेज प्रशासन ने तय किया है कि जिन छात्रों का अटेंडेंस कम है उनका फार्म भी भरवा दिया जाएगा। लेकिन यह शर्त होगी की कि छात्रों को शपथ पत्र देना होगा कि वह उपस्थिति के

 मानक को पूरा कर लेंगे। कालेज ने शपथ पत्र का एक प्रारूप तैयार किया है। उसी का शपथ पत्र देना होगा। छात्र 10 दिसंबर तक परीक्षा फार्म पूरा कर कालेज में जमा कर दें। निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कालेज द्वारा लिए निर्णय की छात्र नेता गौरव सिंह, मनीष यादव, विनय यादव, नौजवान छात्रसंगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्र,  रोशन मिश्र, भानु प्रताप, डीपी यादव, गोपाल सोनकर, प्रीतम यादव, आशीष सेठ, सुभम, विकास सिंह, सन्नी ने सराहना की। कै बिनेट मंत्री पारस नाथ यादव, डीएम, अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष यूपी सिंह के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें