फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक आवाज सुनकर लें निर्णय

Sun, 13 Sep 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा श्री कृष्णदत्त की जयंती  पर संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन शनिवार को राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कालेज में किया गया। जिसमें राजा श्री कृष्णदत्त के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


इस दौरान हाई स्कूल में पूजा मोदनवाल और इंटर मीडिएट में स्वती गुप्ता को सर्वोच्च अंक पाने पर पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया।

शुभारंभ पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने  दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अंत:करण की आवाज न सुनने से राष्ट्र व समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। बस आवश्यकता है कि जीवन में उस सकारात्मक आवाज को पहचानकर वैचारिक
विज्ञापन


निर्णय लेने की तभी भारत विश्व का सांस्कृतिक गुरु होगा।  विशिष्ट अतिथि विधायक सीमा द्विवेदी ने छात्र-छत्राओं में नैतिक उत्थान, चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं देश -प्रेम की भावनाओं को जागृत करने पर शिक्षकों व अभिभावकों से आह्वान किया।

कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। इनको संवारना हम सबकी जिम्मेदारी है। अंत में मंडलीय कुश्ती में 38 किग्रा. में कमलेश यादव ने प्रथम और 50 किग्रा.में आल्हा यादव, 46 किग्रा. में धीरज सोनकर, 50 किग्रा. में संदीप यादव द्वारा द्वितीय स्थान

प्राप्त करने पर बधाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.सत्यराम प्रजापति ने आए अतिथियों का माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन व संचालन प्रकाश नारायण सिंह ने किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें