मछलीशहर के गल्ला व्यवसायी विनोद जायसवाल की हत्या और लूट की घटना के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर वाहन जुलूस निकालकर नगर भ्रमण कर विरोध जताने के बाद एसपी आवास का घेराव किया।
इस दौरान व्यापारियों हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियंों ने जगह-जगह बैठक कर नाराजगी जताई। वाहन जुलूस का नेतृत्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने किया।
घेराव के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर जावेद अजीम, विवेक सिंह, आलोक सेठ, संजय केडिया, आलोक साहू, नूरुद्दीन शेख, अनवारुल हक गुड्डू, सुरेंद्र जायसवाल, मोहन सेठ, अमर बहादुर, सुनील
यादव, जावेद सिद्दीकी, शिवकुमार आदि लोग मौजूद थे। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजनाथ गुप्त की अध्यक्षता में जहांगीराबाद में बैठक कर मछलीशहर के व्यापारी की हत्या और लूट की निंदा की गई।
राजनाथ ने कहाकि अपराधी निरंकुश हो गए हैं। घटना को अंजाम देकर खुले घूम ंरहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गोरा और आशीष गुप्त ने कहाकि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।
किसी भी घटना का खुलासा पुलिस नही कर पा रही है। जिसके कारण अपराधियों पर अंकुश नही लग पा रहा है। मृत व्यापारी के परिजनों को 25 लाख रुपए देने की मांग की। इस मौके पर सूर्यप्रकाश जायसवाल, संतोष सोमथालिया, आशीष
चौरसिया, प्रदीप, विजय गुप्त, पारस नाथ साहू, विनीत अग्रवाल, राजू साहू, दूधनाथ, रामकुमार आदि मौजूद थे।
जिला अपराध निरोधक कमेटी मियांपुर समिति के पदाधिकारियों ने मछलीशहर के घटना की निंदा की।
अपराधियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। मडिय़ाहूं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सरदार सिंह बग्गा की अध्यक्षता में बैठक कर मछलीशहर के गल्ला व्यवसायी की हत्या की निंदा की गई।
व्यापारियों को सुरक्षा दिलाए जाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देेने की मांग की। बैठक में पवन निगम, जायप्रकाश, हर प्रीत सिंह, हाजी आफताब अंसारी, बब्लू आदि मौजूद थे।