फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्रसव केंद्र संचालकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर....

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को सोंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसव कराने के सत्यापन में मिली खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध प्रसव केंद्र संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि हर समय ब्लाक पर एक डॉक्टर की तैनाती रहनी चाहिए। सीएमओ के निर्देश पर दोपहर बाद चार अवैध केंद्र संचालकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

अगस्त से नवंबर के मध्य सोंधी पीएचसी के अंतर्गत हुए प्रसव के मामलों में काफी गड़बड़ियां मिली हैं। ज्यादातर प्रसव अपंजीकृत केंद्र पर हुए हैं। कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने प्रसव कराया तो कहीं दाई और रिटायर्ड एएनएम ने। गर्भवती को अस्पताल पर भर्ती न लिए जाने से भी निजी केंद्रों पर जाने के लिए बाध्य होने की बात सत्यापन रिपोर्ट में सामने आई थी। मामले में डीएम के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर सीएमओ डॉ. राकेश कुमार पीएचसी पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ. रमेश चंद्रा को निर्देश दिया कि अपंजीकृत केंद्रों पर तत्काल केस दर्ज कराएं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के चार अपंजीकृत प्रसव केंद्र चलाने वालों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। इसमें पोरई खुर्द, खेतासराय, गुरैनी, कोइरीडीहा की एक-एक महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें