फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयतें हटाने की याचिका पर वसीम रिजवी के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। इस्लामिक धर्म ग्रंथ कुरान से 26 आयतों को हटाने की याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। अब शाहगंज थाने में उनके विरुद्ध तहरीर पड़ी है। हेल्पिंग हैंड सोसायटी की अध्यक्ष सैयद शबनम रिजवी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

तहरीर में कहा कि सोशल मीडिया पर वसीम रिजवी ने कुरान के खिलाफ बयान देकर मुस्लिम समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाई है। जो किसी भी सूरत में जायज नहीं है। पवित्र ग्रंथ कुरान को वसीम या उनके पूर्वजों ने नहीं लिखा है, वो अल्लाह की किताब है। वसीम रिजवी की इस हरकत से इस्लाम धर्म के मानने वाले करोड़ों लोगों की भावना आहत हुई है। तहरीर देने वालों में मौलाना शौकत, दरखशां रिजवी, डॉ. अबरार हुसैन, असलम कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें