फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का पेशकार निलंबित

Fri, 16 Jun 2017 12:44 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
तहसील का निरीक्षण करते डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने गुरुवार को बदलापुर, तहसील, ब्लाक और सामुदायिक स्वास्त्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर होने पर एसडीएम के पेशकार को निलंबित कर दिया। उन्होंने तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा, सहायक रजिस्ट्रार कानून गो तथा एएनएम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। ब्लाक कार्यालय में तीन सहायक विकास अधिकारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। तीनों के खिलाफ कार्रवई का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सब से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।महिला वार्ड में बेड पर बेडशीट नहीं थी। इसके लिए एएनएम रंजना सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। उन्होंने अस्पताल परिसर सहित  चारो तरफ व्याप्त गंदगी पर अधीक्षक कोटकार लगाई। जिलाधिकारी ने अधीक्षक को यह भी निर्देश दिया कि मरीजों के लिए  स्वच्छ पेय जल , छाया आदि की मुकम्मल व्यवस्था की जानी चाहिए । स्वास्थ केन्द्र के निरीक्षण के बाद वह सीधे तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय जा धमके ।

उन्होंने सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो से आर सिक्स का रजिस्टर , दाखिल खारिज के आदेश के बाद  परवाना की अमलदरामद ,  अविवादित वरासत जैसे किसानों के मामले में बरती गयी शिथिलता तथा लापरवाही के आरोप में  सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो शिवकुमार पर चार्जशीट बना कर  विभागीय कार्रवाई  का निर्देश एसडीएम को दिया। डीएम ने उसराबाजार स्थित विकासखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां एडीओ आईएसबी गणेशमणि तिवारी, एडीओ कोआपरेटिव पीपी खरे व एडीओ एसटी अनुपस्थित पाये गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने गुरुवार की देर शाम मछलीशहर के तहसीलदार अरविंद कुमार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। तहसीलदार को यह प्रतिकूल प्रविष्टि विषपालपुर निवासिनी रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार की 27 मई को आकाशिय बिजली गिरने से मौत होने पर सहायता धनराशि नहीं देने पर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें