फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरियावां ने जौनपुर को हराकर जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव स्थित खेल मैदान पर सोमवार को अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। उद्घाटन मैच में सुरियावां ने जौनपुर को मात दी।
विज्ञापन

टॉस जीत कर जौनपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 145 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में उतरी सुरियावां की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। इसके पहले मुख्य अतिथि जिला सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी डॉ. अरुण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि खेल-कूद से आपसी मेल-जोल बढ़ने के साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही सुंदर व बेहतरीन समाज की स्थापना होती है। खेल से युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा उजागर होकर बाहर निकलती हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, अंकुर सिंह, मनोज सिंह, राजीव सिंह, धीरज कुमार, आशाराम यादव, महेंद्र बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें