फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई ने पूर्व अध्यक्षों को ‘ग्रेट डे’ पर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई की ओर से नगर के रूहट्टा स्थित एक हाल में ग्रेट डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा ने रक्तदान करने वाले गौरव सेठ, सनी सेठ, जितेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, राकेश सोनी, प्रदीप जायसवाल, उत्कर्ष सेठी, गौतम सेठ को रक्तदाता सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व जेसीरेट चेयरपर्सन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ एवं जेसीरेट चेयरपर्सन किरन सेठ ने पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, चंद्र मोहन वर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र नाथ सेठ, अरुण त्रिपाठी, डा. मदन मोहन वर्मा , शकील अहमद, डा. अजीत कपूर, मनोज चतुर्वेदी, संजय बैंकर, चंद्रशेखर जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, पूर्व जेसीरेट चेयरपर्सन नीतू गुप्ता, शशांक सिंह यवनिका सिंह, आलोक सेठ अनीता सेठ, संतोष अग्रहरी दीपिका अग्रहरी, संजय गुप्ता वंदना गुप्ता सहित अन्य पूर्व अध्यक्ष एवं जेसीरेट चेयरपर्सन को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, अरुण त्रिपाठी, मदन मोहन वर्मा, कृष्ण कुमार जायसवाल, शशांक सिंह रानू मौजूद रहे। संयोजक दिलीप सिंह एवं भरत सेठ ने आभार व्यक्त किया। संचालन विशाल तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें