फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबे सड़क जन्मदिन मनाने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लबे सड़क जन्मदिन का जश्न मनाना भीम आर्मी के नेता चंदन कुमार को भारी पड़ गया। इस मौके पर कार के बोनट पर खड़े होकर तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीरगंज पुलिस ने उनके खिलाफ शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के करियाव गांव निवासी चंदन कुमार भीम आर्मी के नेता हैं। अपने जन्मदिन पर 12 जुलाई को उन्होंने समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मीरगंज बाजार में जुलूस निकाला। कार पर तलवार लहराई। लबे सड़क बोनट पर केक रखकर तलवार से काटा। इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया डाल दिया गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस के अधिकारियों ने मामले गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मीरगंज को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शनिवार की देर शाम पुलिस ने चंदन के खिलाफ महामारी अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि बिना अनुमति के बाजार में जुलूस निकाला गया था और जन्मदिन मनाया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें