बदलापुर। हिंदू युवा वाहिनी नगर इकाई का गठन शनिवार को जिला मंत्री कुलदीप सिंह लकी की मौजूदगी में हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सुधीर सिंह मुन्ना को अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला मंत्री ने संगठन के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
कुलदीप सिंह लकी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ता जनता को अवगत कराएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ ले सकें। बैठक में नगर इकाई संयोजक डॉ. अंकित त्रिपाठी, अध्यक्ष सुधीर सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला, पंकज सिंह, सर्वेश यादव, अनुपम सिंह, अभिषेक शुक्ला, महामंत्री शिवम अस्थाना, विक्रांत सिंह, मंत्री कुलदीप गुप्ता, संत दुबे, अंबर सिंह, किरन निगम, सचिन शुक्ला, अखिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सत्यम मौर्य, मीडिया प्रभारी पवन उपाध्याय, सदस्य संतोष सिंह, रविकांत गौतम, विकास निगम, सूरजभान गौतम, सतीश कश्यप, चंदन सेठ को नियुक्त किया गया।