मीरगंज। 12वीं में कम नंबर आने से अवसाद में आए जंघई सेमरी के एक छात्र ने सोमवार को फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जंघई सेमरी (बिरगहीपुर) गांव निवासी इंटरमीडिएट का छात्र सौरभ कुमार मिश्र (18) तृतीय श्रेणी में पास हुआ। जबकि उसके कई साथियों ने अच्छे नंबर प्राप्त किए। स्वजनों के मुताबिक इसी बात को लेकर वह दो दिन से परेशान था। सोमवार की सुबह उठने के बाद वह बाथरूम गया। इसके बाद लौटकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। बाद में देखा गया तो पंखे पर साड़ी के फंदे से उसका शव फंदे से लटका मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।