फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, 3 उपकेंद्रों पर पेड़ गिरे, बिजली के सात खंभे टूटे

विज्ञापन
खेतासराय में गिरा पेड़ और बिजली खम्भा। पाठक
विज्ञापन
जौनपुर। बृहस्पतिवार को भोर में करीब तीन बजे 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के 7 खंभे टूट कर गिर गए। तीन उपकेंद्रों पर पेड़ गिरने से करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में शुरू हुई तेज आंधी के बाद सुबह रुक-रुककर हल्की से तेज बूंदाबांदी होती रही। आंधी का सबसे ज्यादा असर शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण अंचलों में देखने को मिला।
आंधी के चलते करंजाकला ब्लॉक के जपटापुर के पास पूर्वांचल विद्युत उपकेंद्र (खेतासराय) को आने वाली 33000 वोल्ट (33 केवी) की हाईटेंशन लाइन पर भारी-भरकम पेड़ की डाल गिर गई। इसके अलावा, मनेछा के पास 11000 वोल्ट की लाइन पर भी पेड़ गिरने से तार टूट गए।
विज्ञापन

उधर, अहिरो परशुरामपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कलापुर और बाराकला फीडर पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, बीरी समसुद्दीनपुर गांव में बिजली के दो खंभे पूरी तरह जमींदोज हो गए। इससे नगर समेत कई गांवों की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही। घंटों बिजली गायब रहने के कारण पेयजल के गंभीर संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें