फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रस्सी से वाहन रोककर चला रहे यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चौराहों पर भले ही ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल न लगाया गया हो, लेकिन यातायात पुलिस अब रस्सी से वाहनों को रोक कर यातायात संचालित कर रही है। यह नई व्यवस्था जेसीज चौराहे पर एक सप्ताह से की गई है। इसके लिए होमगार्ड और पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के जेसीज चौराहे पर सबसे ज्यादा वाहनों का लोड रहता है। लोग जल्दीबाजी में वाहन लेकर निकलते रहते हैं। चौराहों पर वाहनों के न निकलने से हर आधे घंटे में जाम लग जाता है। इससे निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से रस्सी लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है।
नियम के मुताबिक किसी वाहन को चौराहों से पांच मीटर पहले रोकना चाहिए। इसके लिए यातायात पुलिस चौराहों पर 5 से 10 मिनट तक एक तरफ वाहनों का आवागमन चालू कराती है फिर दूसरी तरफ। इस दौरान गार्ड के हाथों में मोटी रस्सी देकर खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इसे उठाने के बाद उसके पीछे ही साइकिल, बाइक सवार और चार पहिया वाहन रहते हैं। इससे एक साथ चौराहे पर अफरातफरी की स्थिति नहीं बनती। आवागमन आसानी से होता है। इसके पहले भी कुछ दिनों के लिए यह व्यवस्था पॉलिटेक्निक चौराहे पर की गई थी। इसके बाद इसे बंद कर यू-टर्न कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें