अहियापुर पॉवर हाउस अंतर्गत चंबलतारा में दो करोड़ रुपये की लागत से पॉवर हाउस स्थापित होगा। पावर हाउस करीब 30 एमवीए अतिरिक्त भार की समस्या से जूझ रहा है। इसके बाद चंबलतारा में 10 एमवीए क्षमता के पावर हाउस पर ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। पावर हाउस की क्षमता वृद्धि से 5500 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इससे पावर हाउस का बोझ कम होगा और क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
पॉवर हाउस की क्षमता बढ़ने से एबी केबल जलने की आशंका कम होगी। प्रत्येक लाइन के उच्चतम भार में कमी होगी, जिससे होने वाली रोस्टिंग की समस्या दूर होगी। उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से होने वाली समस्या दूर होगी। इससे अन्य विभाग और किसानों को राहत मिलेगी और समय से फसलों की सिंचाई होगी। इससे उत्पादन बढ़ेगा। किसानों को इंजन या अन्य सिंचाई के साधनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।